टीआरपी डेस्क। इस दुनिया में पेड़-पौधों की अनेक किस्में हैं। आमतौर पर हम एक पेड़ को उसके विशेष

फल के लिए याद रखते हैं जो कि एक खास सीजन में पेड़ पर लगता हैं। लेकिन क्या आपने कभी कोई ऐसा

पेड़ देखा हैं जिस पर एक नहीं बल्कि 40 तरह के अलग फल लगते हो।

 

ट्री ऑफ 40 :

ऐसा की एक अनोखा पौधा ‘ट्री ऑफ 40’ नाम से काफी चर्चित है। जिसे अमेरिका में एक विजुअल आर्टस

के प्रोफेसर ने तैयार किया हैं। इसकी खासियत यह है कि इसमें बेर, खुबानी, चेरी, सतालू, और नेक्टराइन

जैसे कई फल स्वादिष्ट फल लगते हैं।

 

अमेरिका स्थित सेराक्यूज यूनिवर्सिटी में विजुअल आर्ट्स के प्रोफेसर सैम वॉन ऐकेन इस अनोखे पेड़ के

जनक हैं। इस विशेष पेड़ को विकसित करने के लिए उन्होंने वैज्ञानिक तकनीक का सहारा लिया है।

उन्होंने इस काम की शुरुआत 2008 में की थी।

 

 

दरअसल उन्होंने न्यूयॉर्क राज्य कृषि प्रयोग में एक बगीचे को देखा। जिसमें लगभग 200 तरह के बेर

See also  ब्रेकिंग: कोरोना से निपटने रेलवे के स्लीपर कोच को बनाया जा रहा है अस्पताल, देश भर में कहीं भी भेज सकता है चलता फिरता अस्पताल

और खुबानी के पौधे लगे थे। यह बगीचा उस वक़्त फंड की कमी की वजह से बंद होने वाला था,

जिसमें कई पुराने और दुर्लभ किस्म के पौधों की प्रजातियां भी शामिल थीं। प्रोफेसर वॉन खेतीबाड़ी

वाले परिवार से संबंध रखते हैं। इसलिए उन्हें भी खेतीबाड़ी में अच्छी-खासी दिलचस्पी थी।

 

अपने  इसी शौक के चलते प्रोफेसर वॉन ने इस बगीचे को लीज पर ले लिया और ग्राफ्टिंग तकनीक

की मदद से उन्होंने ‘ट्री ऑफ 40’ जैसे अद्भुत पेड़ को उगाने में कामयाब रहें।

 

 

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ‘ट्री ऑफ 40’ की कीमत करीब 19 लाख रुपए है। ग्राफ्टिंग तकनीक

में पौधा तैयार करने के लिए सर्दियों में पेड़ की एक टहनी कली समेत काटकर अलग कर ली जाती है।

इसके बाद इस टहनी को मुख्य पेड़ में छेद करके रौप दिया जाता है।

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  Siddharth in Netflix : सिद्धार्थ सूर्यनारायण का इंटरनेशनल डेब्यू! नेटफ्लिक्स के Unaccustomed Earth में निभाएंगे लीड रोल…