अम्बिकापुर। शादी की आतिशबाजी के कारण बीती रात एक लकड़ी गोदाम में भीषण आग लग गई।

आग इतनी भयावह थी कि करीब दर्जन भर दमकल की गाड़ियों ने 5 घंटे से ज्यादा मशक्कत के बाद

आग पर काबू पाने में सफलता पाई।

 

हादसे के दौरान जहां इलाके में अफरातफरी का माहौल मच गया तो वही करीब 10 लाख की लकड़ी

जलकर खाक हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी भी मौके पर पहुचे और मोर्चा संभाला।

होटल में शादी के दौरान आतिशबाजी से हुआ हादसा

ये मामला अम्बिकापुर के अग्रसेन वार्ड का है। जहां के एक निजी होटल में शादी थी और लोगों ने जमकर

आतिशबाजी की मगर इसका खामियाजा यहां स्थित लकड़ी मिल संचालक और इलाके के लोगों को

उठाना पड़ा। आतिशबाजी की चिंगारी लकड़ी मिल में जा गिरी।

 

इसके बाद चिंगारी ने चंद मिनटों में भीषण आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते यहां रखी लकड़िया

See also  Vande Bharat Train Passing Through CG- वंदे भारत ट्रेन राजनांदगांव में भी रुकेगी

धु-धु कर जलने लगी और लपटों के कारण आसपास के इलाकों में भी आग फैलने का खतरा मंडराने

लगा।

 

इसकी सूचना तत्काल लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को दी, जिसके बाद यहां पहुंची दो दमकल

की गाड़ियों ने पहले आग पर काबू पाने की कोशिश की मगर आग कम होने के बजाय बढ़ती जा रही

थी। ऐसे में इलाके में अफरा-तफरी मच गई।इसके बाद 5 घंटे और दमकल की दर्जनों गाड़ियों की

बदौलत आख़िरकार आग पर काबू पा लिया गया.

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।