Increase Immunity Naturally

हेल्थ डेस्क। How to Increase Immunity Naturally ; कोरोना वायरस का प्रकोप एक बार फिर शुरू हो गया है। चीन से निकला खतरनाक वायरस ओमीक्रोन बीएफ.7 भारत समेत कई देशों में फैल गया है। जिसके कारण कोरोना के मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है।

सर्दियों का मौसम भी जारी है और इस मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। जाहिर है कि आप आसानी से संक्रमण या अन्य बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। कोरोना और सर्दी से एक साथ लड़ने के लिए आपको इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने पर जोर देना चाहिए। 

गहरी सांस लें

हमारा स्वास और स्वास लेने को सहीं प्रक्रिया से ही सारे हार्मोनस नियंत्रित शक्तिशाली और प्रभावी होने लगते हैं। स्वास लेने का सही तरीका ये है कि स्वास आपके नाभी से चले और नासिका तक आए।

गरम पानी और भाप का सेवन

सर्दी और करोना के मामलों को देखते हुए सप्ताह में दो से तीन बार भाप ले सकते है, गरम पानी पीने की आदत बनाए रखें , हर्बल चाय, अदरक, लॉन्ग, दालचीनी, शहद इन सबों का भी संतुलित मात्रा मे उपयोग कर सकते हैं।

See also  नई पहलः Free Senior Citizens Home Visit का पहला विज़िट हुआ संपन्न

खान-पान का रखें विशेष ध्यान

कोरोना से बचने इन दिनों एंटीऑक्सिडेंट, विटामिंस से भरपूर भोजन लें। ताजे फल, सभी प्रकार की हरी सब्जियां सात्विक आहार प्राकृतिक पोषण का आहार लें। सेहतमंद आहार आपके शरीर में एक तरह का सुरक्षात्मक कवच तैयार करती है।

पार्याप्त नींद लें

एक अच्छी सेहत के लिए नींद बहुत जरूरी है। एक ध्यानपूर्ण मनःस्थिति में गहरे विश्राम के साथ सोना वास्तव में आपको स्वस्थ कर सकता है, अपने फेफड़ों, पाचन तंत्र, तंत्रिका तंत्र और अपने दिमाग को स्वस्थ्य करें।

बेहतर इम्युनिटी के लिए करे ये आसन

भुजंगासन (कोबरा मुद्रा), पर्वतासन ( नीचे की ओर पर्वत की तरह झुकना , पश्चिमोत्तानासन (आगे की ओर झुकना) इन आसानी को करने से आपका इम्यून सिस्टम संतुलित भी रहेगा और शरीर भी लचीला बनेगा ,शाम को तेज़ी से चलना और पी टी को भी शामिल कर सकते है। सभी तरह के फ्री हैंड कसरत आपको अपने उत्तम स्वास्थ्य को उपलब्ध होने मैं सहायक साबित होगें है। इसलिए आपको कम से कम आधे घंटे का व्यायाम अवश्य करना चाहिए ,प्राणायाम को दो बार भी किया जा सकता है और प्रयास करे की खुले वातावरण में और ब्रह्म मुहूर्त के समय करे।

See also  विटामिन से भरपूर इस सब्जी का है दिचलस्प इतिहास….

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर