BHATAPARA NIGAM

भाटापारा। नगर पालिका परिषद भाटापारा में आज अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में सुनीता गुप्ता अपना पद बचाने में कामयाब रही। अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ 19 के मुकाबले केवल 12 वोट डाले गए मगर एक तिहाई वोट अपने पक्ष में मिलने के चलते अध्यक्ष को जीत हासिल हुई। इस जीत के बाद कांग्रेसी उत्साहित हैं, मगर पार्टी से किसने क्रॉस वोटिंग की, उससे वे खफा भी हैं।

भाटापारा नगर पालिका में भाजपा के 14, कांग्रेस के 13 और निर्दलीय पार्षद 4 हैं। कुल 31 पार्षदों ने आज मतदान किया, लेकिन भाजपा अपने मंसूबों पर नाकाम रही। नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त हो गया है।

दरअसल अध्यक्ष को अपनी कुर्सी बचाने के लिए 11 वोट हासिल करने थे और उसे 12 वोट मिले। मगर गौर किया जाये तो कांग्रेस पार्टी समर्थित कुल 13 पार्षद नगर पालिका में हैं, और इतने वोट भी अध्यक्ष को नहीं मिले। बताया यह भी जा रहा है कि निर्दलीय पार्षदों का भी कांग्रेस को समर्थन हासिल है। चर्चा यह है कि कांग्रेस के 4 पार्षदों ने यहां क्रॉस वोटिंग की है, मगर निर्दलियों के समर्थन से अध्यक्ष की कुर्सी बच सकी है।

See also  90 साल के मोतीलाल वोरा हो सकते हैं कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष

कमियों को करेंगे दूर : दुबे

इस जीत में रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे और केन्द्रीय जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा की रणनीति को बेहद अहम बताया जा रहा है, जिन्हें कांग्रेस की ओर से पर्यवेक्षक बनाया गया था। प्रमोद दुबे ने कहा कि जीत हो चुकी है, पर जो वांछित सफलता मिलनी थी, नही मिल पाई जो कि चिंतन का विषय है। कुछ कमियां रह गई हैं, जिसे दूर कर लिया जाएगा।

जांच कमेटी गठित की जाये : शर्मा

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर आज जीत दिला दी है। मगर जो खामियां हैं, उसके बारे में मैंने प्रदेश संगठन को अवगत करवा दिया है। उन्होंने एक जांच कमेटी के गठन की मांग भी की है।

गद्दारों के खिलाफ हुई नारेबाजी

अविश्वास प्रस्ताव के बाद उपस्थित कांग्रेस जनों ने एक सुर में पार्टी के गद्दारों के खिलाफ नारेबाजी की और उनके ऊपर कार्यवाही की मांग की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने कहा कि जिसने भी विश्वास घात किया है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा, ऐसे लोगो की जरूरत पार्टी को नही है। अब पार्टी में अनुशासन हीनता बर्दाश्त नही की जाएगी। शीघ्र ही जांच कमेटी बनाकर ऐसे लोगो पर कार्यवाही की जाएगी।

See also  CG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल कल 31 मई को रायपुर के दौरे पर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर