Congress Rally On Reservation -कल महारैली, सैलजा कल आएंगी आज देर शाम पहुंचेंगे चंदन यादव
Congress Rally On Reservation -कल महारैली, सैलजा कल आएंगी आज देर शाम पहुंचेंगे चंदन यादव

विशेष संवादाता, रायपुर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जन अधिकार महारैली में भाग लेने AICC महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा कल 3 जनवरी को पहुंचेंगी। इसी तरह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव 2 जनवरी सोमवार को रात्रि 7.40 बजे नई दिल्ली से विस्तारा की नियमित विमान सेवा द्वारा विमानतल रायपुर पहुंचकर सर्किट हाउस जायेंगे।

कल होने वाली इस महारैली के लिए कांग्रेस ने सभी समाज प्रमुखों को भी आमंत्रित किया है। राजभवन में नए आरक्षण संशोधन विधेयक पर विधानसभा द्वारा प्रस्तावित किये जाने के बाद भी लागू नहीं किया गया है। राजभवन से इस बिल में हस्ताक्षर नहीं होने से विधेयक लटक गया है। इस मुद्दे पर ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महारैली का आयोजन किया है।

जानकारी के मुताबिक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा 3 जनवरी मंगलवार को सुबह 9.40 बजे नई दिल्ली से विस्तारा की नियमित विमान सेवा द्वारा विमानतल रायपुर पहुंचकर सर्किट हाउस जायेंगे। दोपहर 12 बजे साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जन अधिकार महारैली में भाग लेंगी। दोपहर 3 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित मोर्चा-संगठन, प्रकोष्ठ-विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में भाग लेंगी। रात्रि 8.15 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगी।

See also  Chief Minister's 3 Day Stay In Bastar -CM भूपेश का 25 जनवरी से होगा बस्तर दौरा शुरू

AICC में सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव आज आएंगे

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव 2 जनवरी सोमवार को रात्रि 7.40 बजे नई दिल्ली से विस्तारा की नियमित विमान सेवा द्वारा विमानतल रायपुर पहुंचकर सर्किट हाउस जायेंगे। रात्रि 8 बजे सर्किट हाउस में कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव 3 जनवरी मंगलवार को दोपहर 12 बजे साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जन अधिकार महारैली में भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित मोर्चा-संगठन, प्रकोष्ठ-विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में भाग लेंगे। शाम 5.20 बजे रायपुर से कोलकाता के लिए रवाना होंगे।