हाईकोर्ट

रायपुर। राजधानी रायपुर में साइंस कॉलेज चौपाटी का विवाद अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने हाईकोर्ट में चौपाटी निर्माण के खिलाफ जनहित याचिका दायर की है।

हाईकोर्ट ने इस संबंध में नगर निगम और कलेक्टर से 7 दिनों में जवाब मांगा है। अब इस मामले में सोमवार को अगली सुनवाई की जाएगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित साइंस कॉलेज मैदान के पास बन रहे चौपाटी का भाजपा लगातार विरोध कर रही है।

पूर्व मंत्री मूणत का आरोप है कि रायपुर के मास्टर प्लान के नियमों के खिलाफ यहां चौपाटी निर्माण किया गया है, जो अवैध है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से देर रात तक यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगेगा। इससे यूनिवर्सिटी के आसपास हमेशा विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

भाजपा के नेता का कहना है कि यहां पर कई कॉलेज और विश्वविद्यालय समेत लाइब्रेरी भी है। यहां पढ़ने के लिए शांत माहौल चाहिए, जो चौपाटी के कारण बिगड़ जाएगा। वहीं नशा कारोबार, लूटपाट और छेड़खानी जैसे अपराधों में भी वृद्धि होगी।

See also  सोलर लाइट घोटाले का मुद्दा विधानसभा में उठा : विधानसभा की समिति से जांच कराने की मंत्री राम विचार नेताम ने की घोषणा…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।