Graham Reid resigns: भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने अपने पद से इस्तीफा दें दिया है। बता दें कि अपने समय से पहले हॉकी विश्व कप 2023 से बाहर होने के बाद इस महीने के शुरुआत से अटकले लगाई जा रही थी कि वो इस्तीफा देने वाले है। वहीं रीड के साथ, विश्लेषणात्मक कोच ग्रेग क्लार्क और वैज्ञानिक सलाहकार मिशेल डेविड पेम्बर्टन ने भी पद छोड़ दिया।

यह जानकरी भारतीय हॉकी टीम ने अपनी ऑफीशियल वेबसाइट पर दी है। कि रीड ने सोमवार को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टर्की को इस्तीफा सौंपा। इस बार हॉकी विश्वकप का आयोजन भारत में हुआ। ओडिशा में खेले वर्ल्ड कप में टीम इंडिया संयुक्त रूप से 9वें नंबर पर रही। हेड कोच ग्राहम रीड के साथ एनालिटिकल कोच ग्रेग क्लार्क और साइंटिफिक एडवाइजर माइकल डेविड ने भी इस्तीफा दे दिया है। हालांकि ये तीनों अपना नोटिस पीरियड पूरा करेंगे।

See also  तीसरी लहर की दस्तक के बीच इस राज्य में लगा पूर्ण लॉकडाउन, जानें किन चीजों पर रहेगा प्रतिबन्ध

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर