February Month 2023 Calendar : 2023 के हिन्दू पंचांग के अनुसार अंग्रेजी कैलेंडर का दूसरा महीना फरवरी और हिन्दू हिन्दू कैलेंडर का ग्यारवा महीना माना जाता है। फरवरी महीना शुरू होते ही सभी को महाशिवरात्रि का इंतजार होता है। व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से यह महीना बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान कई बड़े और मुख्य त्योहारों की भरमार होने वाली है।

पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि के साथ फरवरी माह की शुरुआत हो रही है और फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि के साथ समाप्त हो रहा है। इस माह माघ पूर्णिमा, महाशिवरात्रि, जया एकादशी जैसे कई बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। पंचांग के अनुसार, जया एकादशी से लेकर होलाष्टक तक सभी बड़े त्योहार फरवरी माह में पड़ेंगे। आइए जानते हैं फरवरी माह में पड़ने वाले व्रत त्योहार और गृह गोचरों के बारे में। (February Vrat Tyohar & Festival List 2023)

See also  Horoscope 29 May 2024 : इन राशि वालों को धन से जुड़ी दिक्कतों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें अपना राशिफल

फरवरी 2023 के व्रत-त्योहार

दिन तिथि व्रत-त्योहार
1 फरवरी 2023 बुधवार जया एकादशी, भीष्म द्वादशी
2 फरवरी 2023 गुरुवार गुरु प्रदोष व्रत
5 फरवरी 2023 रविवार माघ पूर्णिमा व्रत, गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती
6 फरवरी 2023 सोमवार फाल्गुन मास आरंभ
9 फरवरी 2023 गुरुवार द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
12 फरवरी 2023 रविवार यशोदा जयंती
13 फरवरी 2023 सोमवार शबरी जयंती, कालाष्टमी, कुंभ संक्रांति
14 फरवरी 2023 मंगलवार जानकी जयंती
17 फरवरी 2023 शुक्रवार विजया एकादशी
18 फरवरी 2023 शनिवार महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी
20 फरवरी 2023 सोमवार फाल्गुन अमावस्या, सोमवती अमावस्या
21 फरवरी 2023 मंगलवार फुलेरा दूज
23 फरवरी 2023 गुरुवार विनायक चतुर्थी
25 फरवरी 2023 शनिवार स्कंद षष्ठी
27 फरवरी 2023 सोमवार होलाष्टक, मासिक दुर्गाष्टमी, रोहिणी व्रत

माघ पूर्णिमा व्रत
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह के पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 4 फरवरी 2023 को रात 9 बजकर 29 मिनट से होगी। ये तिथि अगले दिन 5 फरवरी 2023 को रात 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार माघ पूर्णिमा 5 फरवरी 2023 को मनाई जाएगी।

See also  Horoscope 1 September 2024 : इन राशि वालों के आय में होगी आशातीत बढ़ोत्तरी, जानें क्या कहते है आपके सितारें

महाशिवरात्रि 2023
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि 17 फरवरी की रात 8 बजकर 02 मिनट से शुरू होगी और 18 फरवरी की शाम 4 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी 2023, शनिवार को मनाया जाएगा।

फुलेरा दूज
हर साल फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज मनाई जाती है। इस बार फूलेरा दूज का पर्व आज 21 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा। इसके बाद से ही होली की शुरूआत हो जाती है। फुलेरा दूज से मथुरा में होली की शुरुआत हो जाती है और इस दिन ब्रज में श्रीकृष्ण के साथ फूलों के संग होली खेली जाती है।

फरवरी माह में होने वाले ग्रह गोचर
इस माह सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। फरवरी माह में तीन ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है।
-बुध ग्रह 7 फरवरी 2023, मंगलवार, प्रातः 07:38 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 27 फरवरी तक इस राशि में विराजमान रहेंगे।
-सूर्य ग्रह 13 फरवरी 2023, सोमवार, प्रातः 09:57 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।
-शुक्र ग्रह 15 फरवरी 2023, बुधवार, रात्रि 8:12 मिनट पर लग्न राशि मीन में प्रवेश करेंगे।

See also  Dried Basil : सूखी तुलसी का क्या करें ? धार्मिक विधि से करें उपयोग, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि…