CG News Protest of health workers continues for regularization, patients upset
CG News Protest of health workers continues for regularization, patients upset

रायपुर। CG News: नियमितीकरण, वेतन विसंगति, कैसलेस इलाज की सुविधा समेत 24 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के 40 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मी का सड़क पर धरना प्रदर्शन जारी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में करीब 24 हजार संविदा व अनियमित कर्मचारी हैं। स्वास्थ्य ​कर्मियों के धरना प्रदर्शन से मरीज परेशान हो रहे हैं।

CG News: राजधानी में आंबेडकर अस्पताल, मेडिकल कालेज, डेंटल कालेज, जिला अस्पताल, आयुर्वेदिक कालेज के कर्मचारी व पदाधिकारी सुबह 9:30 से 11:30 तक अपनी-अपनी संस्था में प्रदर्शन व नारेबाजी की उसके स्वास्थ्य केंद्र व अन्य शासकीय अस्पताल के कर्मचारी जिला स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे।

CG News: इसके बाद जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मी बूढ़ा ताालाब धरना स्थल पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपेंगे। इधर अन्य जिलों में मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल व जिला स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारी भी सुबह 9:30 से 11:30 तक जिला स्तर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

See also  CG News : नकली पुलिस बनकर महिला से लाखों ले उड़े 2 युवक, जांच में जुटी पुलिस

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।