CG News Truck collided with car, 4 people including mother and son died
CG News Truck collided with car, 4 people including mother and son died

बालोद। CG News: छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले में देर रात ट्रक ने कार को मारी टक्कर मार दी। इस हादसे में, सलूजा परिवार के मां-बेटे सहित 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सलूजा परिवार राहुल ट्रेवल की कार से लौट रहा था।

CG News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से एक पारिवारिक कार्य पूरा कर परिवार के लोग कार से अपने घर बालोद लौट रहे थे। तभी कच्चे माइंस का लोहा भरकर रायपुर की ओर जा रही ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार सलूजा परिवार की पत्नी सिमरन कौर, पुत्र राजवीर सलूजा, चालक सहित एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई।

CG News: हादसा गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खप्परवाड़ा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि जिस कार से सलूजा परिवार घर लौट रहा था वह किसी राहुल कंपनी नामक ट्रेवल एजेंसी की थी। जो कि रायपुर से बालोद तक रेंट पर आ रही थी।

See also  CG News: राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए ऑनलाईन आवेदन 15 मार्च तक बढ़ा, कलेक्टरों को निर्देश जारी