Gang War In Delhi Tihar Jail - देश की सबसे सुरक्षित तिहाड़ जेल में गैंगवॉर, गैंगस्टर प्रिंस की मौत
Gang War In Delhi Tihar Jail - देश की सबसे सुरक्षित तिहाड़ जेल में गैंगवॉर, गैंगस्टर प्रिंस की मौत

टीआरपी डेस्क

दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी और सुरक्षित जेलों में शुमार तिहाड़ जेल में गैंगवार की खबरें आ रही हैं। आज देर शाम हुए दो गैंग के बीच तिहाड़ की सेल में हुए विवाद में एक गैंगस्टर की मौत हो गई है। जानलेवा संघर्ष में टारगेट किलिंग की बात प्रथम दृष्टया जताई जा रही है।

दिल्ली तिहाड़ जेल में गैंगवार, गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की चाकुओं से गोदकर हत्या किया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली तिहाड़ जेल में गैंगवार में गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की चाकुओं से गोदकर दूसरे गिरोह के लोगों ने ली। गैंग्स्टर प्रिंस तेवतिया की तिहाड़ जेल के भीतर क़त्ल हुआ है उसे लारेंस विश्नोई का करीबी माना जाता था। फ़िलहाल पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जाँच में जुट गया है।

See also  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के रिश्तेदार के साथ महिला अफसर के बेटे ने की मारपीट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।