नई दिल्ली : भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुए। दिल्ली पुलिस ने बृज भूषण का बयान दर्ज किया है। इसके साथ ही उनसे कुछ दस्तावेज भी मांगे हैं। दोबारा जरूरत होने पर फिर से बयान दर्ज होंगे। सूत्रों के अनुसार बृजभूषण शरण सिंह ने पुलिस के सामने दिए बयान में अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा है।

बृजभूषण शरण सिंह (Brij bhushan Sharan Singh) के खिलाफ पहलवान अभी भी जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट (Jantar Mantar Protest) कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में मामला पहुंचने के बाद दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की थी। बृजभूषण ने पुलिस के सामने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। बृजभूषण पहले भी इन आरोपों का खंडन करते रहे हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अगर मेरे ऊपर आरोप साबित हो जाते हैं तो मुझे हर सजा मंजूर है।

See also  West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच PM Modi की बैक-टू-बैक बैठकें, नई सप्लाई चेन पर चर्चा, नौसेना और वायुसेना को अलर्ट जारी

एसआईटी के सामने दर्ज कराया बयान

बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली पुलिस की एसआईटी के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवान के आरोपों की जांच के लिए महिला डीसीपी की निगरानी में 10 सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है। सूत्रों के मुताबिक बृजभूषण का दो बार बयान दर्ज हुआ है। बृज भूषण शरण के अपनी सफाई में कुछ वीडियो सबूत और मोबाइल डाटा जमा करने की बात कही गई है। बहुत जल्द एसआईटी दोबारा बृजभूषण से पूछताछ कर सकती है।

दिल्ली पुलिस पर पहलवानों के वकील से उठाए सवाल
पहलवानों के वकील ने कहा कि पुलिस हमसे (पहलवानों) के आरोपों की जांच ही छिपा रही है। यानी ये रिपोर्ट में कुछ छुपाना चाहते हैं। पहलवानों के वकील ने कोर्ट के सामने पुलिस की मंशा पर संदेह जताया है। राउज़ एवेन्यु कोर्ट में 27 मई की दोपहर 2 बजे के लिए अगली सुनवाई होगी। पहलवानों का मामला काफी गरमा गया है। हरियाणा की कई खाप पंचायतों ने भी महिला पहलवानों को समर्थन किया है। बीते दिनों जंतर-मंतर पर किसानों से भी काफी बवाल किया था। उन्होंने पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ दिया है।

See also  BREAKING NEWS : चुनाव अधिकारियों ने की राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की जांच