BJP MP Said On Congress Govt's Scams- बीजेपी सांसद बोले मानवता के विरुद्ध अपराध का मुक़दमा CM पर हो दर्ज
BJP MP Said On Congress Govt's Scams- बीजेपी सांसद बोले मानवता के विरुद्ध अपराध का मुक़दमा CM पर हो दर्ज

विशेष संवादाता

रायपुर। सांसद सुनील सोनी ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता में प्रदेश की भूपेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाया हैं। छत्तीसगढ़ महतारी के माथे पर कलंक, एक बदनुमा दाग साबित हो रहे हैं भूपेश, आज समूचे देश-दुनिया में केवल छतीसगढ़ के लूट की चर्चा है। सांसद श्री सोनी ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार द्वारा पिछले साढ़े 4 वर्ष में किए तमाम घोटालों से छत्तीसगढ़ शर्मिंदा है ही, लेकिन इनमें से कुछ घोटाले तो ऐसे हैं जो मानवता के विरुद्ध अपराध की श्रेणी में आता है। 68 हज़ार टन चावल का घोटाला तो सदन में भी स्वीकार किया हुआ कांग्रेस ने।

कहा भाजपा ने प्रदेश में सुनवाई नहीं होते देख केंद्रीय खाद्य विभाग समेत अन्य एजेंसियों में शिकायत की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सुनील सोनी ने इस विषय को लोकसभा में उठाया। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह जी ने केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल को भी पत्र लिखा। खाद्य मंत्रालय की टीम अब इस घोटाले की परतें खोलने प्रदेश में आयी है।

See also  karnataka Assembly Election Result -शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, लेकिन शाम को फैसला होगा

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत केंद्र से हर महीने छत्तीसगढ़ को 1 लाख 385 टन अतिरिक्त आवंटन किया जा रहा है। प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल प्रति महीने के हिसाब से इससे 2 करोड़ से अधिक लोगों को हर महीने यह लाभ मिलना था। कांग्रेस सरकार ने विधनासभा में तात्कालीन नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक शिवरतन शर्मा, पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नुलाल मोहले समेत भाजपा विधायकों के सवाल के जवाब में शासन ने स्वीकार किया था है कि प्रति माह 1 लाख 385 टन अतिरिक्त चावल केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ को आवंटित किया जा रहा है।

औसतन एक राशन कार्ड पर तीन से चार सदस्य होते हैं, जिसमें 1, 2 और 3 सदस्यों तक वाले राशनकार्ड पर यह लाभ नहीं दिया जा रहा है। इस मान से अगर एक मोटा अनुमान लगाया जाय तो लगभग दो तिहाई लोगों के हिस्से का चावल गबन कर लिया जा रहा है। इससे पहले कोरोना काल में राज्य शासन ने पंचायतों को दिए एक-एक क्विंटल चावल की कीमत 32 सौ रुपये प्रति क्विंटल वसूल किया था जबकि कांग्रेस उसे मुफ्त देने की बात कर रही थी। अतः चावल का सरकारी रेट 32 रुपया किलो के मान से मोटे तौर पर यह घोटाला 5000 करोड़ से अधिक का है। प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, केदार नाथ गुप्ता, पूर्व विधायक नंदे साहू, किशोर महानंद मौजूद रहें

See also  6 साल के इंतेज़ार के बाद अंततः राजिम के लक्ष्मण झुले का सपना हुआ पुरा, सीएम ने किया लोकार्पण

भाजपा की यह मांग

0 तमाम ऐसे घोटाले के जिम्मेदार भूपेश बघेल इस्तीफा दें।
0 केंद्र द्वारा आवंटित अतिरिक्त चावल जो नहीं दिए गए उसका नगद भुगतान हो ।
0 गरीबों का निवाला छीनने वाले इस घोटाले के लिए कांग्रेस प्रदेश की जनता से माफी मांगे।
0 इस घोटाले की भी उच्च स्तरीय जांच हो दोषियों को कड़ी सजा मिले।
0 इस घोटाले में लिप्त लोगों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाए।