Big News

Modi Cabinet Reshuffle: केंद्री की सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में फिर से बदलाव किया है। सरकार ने केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को कानून एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री के स्थान पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री बना दिया है।

इससे पहले उनके सीनियर मंत्री किरेन रिजिजू का भी विभाग बदलने की खबर सुबह आई थी, उन्हें साइंस मिनिस्ट्री का प्रभार दिया गया है। उनकी जगह पर कानून मंत्री का अतिरिक्त प्रभार अर्जुन राम मेघवाल को मिला है। बता दें कि मोदी सरकार में यह फेरबदल उसके 9 साल पूरे होने से ठीक एक सप्ताह पहले हुआ है। 26 मई को ही मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो रहे हैं।

जजों की नियुक्ति को लेकर कॉलेजियम व्यवस्था पर सरकार और अदालत के बीच टकराव देखने को मिला था। इस मामले में अपने बयानों के चलते कानून मंत्री किरेन रिजिजू चर्चित थे। यही नहीं उनके बयानों के चलते कई बार ऐसा माहौल भी बना कि जैसे सरकार और न्यायपालिका के बीच कॉलेजिमय सिस्टम को लेकर खींचतान है।

See also  Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा खुलासा, कहा- पीएम मोदी टैक्स राहत देना चाहते थे

बता दें कि एसपी सिंह बघेल कभी मुलायम सिंह यादव के करीबी हुआ करते थे और फिर भाजपा में आ गए थे। इतना ही नहीं मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी एसपी सिंह बघेल उतरे थे और उनकी बहू डिंपल यादव को चुनौती दी थी। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। एसपी सिंह बघेल अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते रहे हैं। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर