WhatsApp Channels Feature: Meta ने आज व्हाट्सऐप के लिए एक नया अपडेट जारी कर दिया है। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए कंपनी ने Channels फीचर की घोषणा की है। काफी लंबे समय से यह चर्चा में था और कंपनी इसकी टेस्टिंग कर रही थी। आज लंबे इंतजार के बाद इसे लॉन्च कर दिया गया है। व्हाट्सऐप का नया चैनल्स फीचर्स इंस्टाग्राम के चैनल फीचर जैसा ही है। इसे एक ब्रॉडकास्टिंग टूल के तौर पर लाया गया है। बता दें कि इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp ने अपने एक नए फीचर को पेश किया है जिसे “Channels” नाम दिया गया है। इस चैनल फीचर की मदद से एक बड़े ग्रुप में किसी मैसेज को ब्रॉडकास्ट किया जा सकेगा। WhatsApp Channels फीचर कॉलेज, संस्था और कंपनियों के लिए एक बड़े काम का फीचर साबित होगा।

WhatsApp Channels Feature
WhatsApp ने अपने ब्लॉग पोस्ट में व्हाट्सऐप चैनल्स फीचर की जानकारी दी है। साथ ही, Meta के CEO Mark Zuckerberg ने इंस्टग्राम चैनल पर भी फीचर अनाउंस किया है। ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने कहा है कि आज वह Channels पेश करने को लेकर काफी उत्साहित है। यह व्हाट्सऐप के भीतर ही लोगों और ऑर्गेनाजेशन से जरूर अपडेट पाने का आसान और प्राइवेट तरीका है। कंपनी अपडेट नाम वाले एक टैब में Channels को जोड़ रही है। यहां यूजर्स को स्टेटस के साथ चैनल्स देखने को मिलेंगे

See also  Russia Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस का सबसे भीषण हमला, 1 मिनट में दागीं हैं 10 मिसाइलें, 13 भूकंप के झटके महसूस

क्या है WhatsApp Channels?
व्हाट्सएप चैनल, उसके ब्रॉडकास्ट की ही एक विस्तारित रूप है। चैनल एकतरफा ब्रॉडकास्ट वाला एक ऐसा टूल है, जिसके जरिए एडमिन टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल भेज सकते हैं। आप अपनी पसंद के अनुसान किसी चैनल को फॉलो कर सकेंगे। इसके लिए एक सर्च डायरेक्टरी भी बनेगी जिसमें आप अपने शौक, स्पोर्ट्स टीमों, स्थानीय अधिकारियों के अपडेट ले सकेंगे।

उसके एडमिन या अन्य फॉलोअर्स को आपका फोन नंबर नहीं दिखेगा। आप किस चैनल को फोलो करना चाहते हैं, यह पूरी तरह आप पर निर्भर करेगा और आपकी पसंद प्राइवेट रहेगी। बता दें कि पूरी दुनिया में व्हाट्सएप के यूजर्स की संख्या 2 अरब से भी अधिक है। एडमिन यह भी तय कर सकेंगे कि उनके चैनल को कौन फॉलो कर सकता है और यह भी कि उनके अनुसार लोगों को डायरेक्टरी में सर्च करने पर उनका चैनल मिलना चाहिए या नहीं। फिलहाल चैनल एन्क्रिप्टेड नहीं हैं लेकिन कंपनी इस पर विचार कर रही है।

See also  President Mistreated : राष्ट्रपति की सुरक्षा में सेंध! महिला राष्ट्रपति के साथ अभद्रता की कोशिश, देखें वीडियो…

अभी केवल ये यूजर कर पाएंगे यूज
Mark Zuckerberg ने इंस्टाग्राम चैनल पर भी इस फीचर की घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि यह व्हाट्सऐप में लोगों और ऑर्गेनाइजेशन को फॉलो करने का प्राइवेट तरीका है। कंपनी इसे अभी सिंगापुर और कोलंबिया से शुरू कर रही है। हालांकि, इस साल के अंत में सभी के लिए रोल आउट किया जाएगा।