जोधपुर। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर गुजरात सीमा से लगते राजस्‍थान के कई जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्‍थानीय प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीमों को भी अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे का जोधपुर मंडल अलर्ट मोड पर है। रेल प्रशासन ने आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष तैयारी करने का दावा किया है। डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अरब सागर में उठे बिपरजॉय चक्रवात को लेकर जोधपुर मंडल रेल प्रशासन सतर्क है तथा सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके तहत आपदा प्रबंधन कक्ष को एक्टिव मोड पर रखा गया है।

इसके जरिये सक्षम अधिकारी हालात की 24वों घंटे निगरानी कर सकेंगे। इसके अलावा ऑपरेटिंग विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि जिन स्थानों पर चक्रवात के कारण हवा का वेग अधिक है वहां ट्रेनों को नियंत्रित करने व रोकने का निर्णय कर सकते हैं. आपातकालीन निकासी के लिए पर्याप्त डीजल और इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव तथा कोचिंग रह की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है. इसके अतिरिक्त दुर्घटना राहत ट्रेन, चिकित्सा व्यवस्था, एआरटी व एआएमइ की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है।

See also  ममता सरकार के मंत्री ने राष्ट्रपति के खिलाफ दिया विवादित बयान


रेलवे सतर्क
डीआरएम ने बताया कि आपदा प्रबंधन हेतु आरपीएफ, एनडीआरएफ व स्काउट एवं गाइड सक्रिय मोड पर रहेगी तथा यात्रियों के लिए खानपान की स्टॉलें खुली रहेगी और जरूरत पड़ने पर उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज से भी सहयोग लिया जा सकेगा। यात्रा के दौरान तेज हवाएं चलने पर यात्रियों से खिड़कियां खुली रखने और अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है। इसके साथ ही चक्रवात की स्थिति के दौरान सुरक्षा के संबंध में लोको पायलट व सहायक लोको पायलट व चालक दल के लिए विश्राम हेतु रनिंग रूम में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।


चक्रवात के कारण गांधीधाम एक्सप्रेस रद्द
विशेष परिस्थितियों के मद्देनजर टीआरडी स्टाफ को अलर्ट किया जा रहा है. अगर पावर सप्लाई बाधित होती है तो ट्रेन सेवाएं डीजल इंजन पर भी चलाई जा सकेगी. पोकलेन जेसीबी की व्यवस्था भी रहेगी। पुलों व ओवरब्रिज की निगरानी की जा रही है। बिपरजॉय चक्रवात तूफान को देखते हुए संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा रेलसेवा को आवागमन में 14 जून तक जोधपुर से व 15 जून तक गांधीधाम से रद्द किया गया है।

See also  ब्यूरोक्रेसी से पंगा लेना मंहगा पड़ा डॉ.विवेक चौधरी को, अधीक्षक पद से छुटटी


बिपरजॉय को लेकर मुख्यमंत्री ने की बैठक
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कल जयपुर में चक्रवात बिपरजॉय की तैयारियों को लेकर आपदा प्रबंधन की बैठक की है. बैठक में सभी तरह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा कर दिशा निर्देश जारी किए गए है. सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ ही खाने-पीने की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई।