जयपुर। राजस्थान की राजनीति में चुनावी रणनीति के लिए जादूगर कहे जाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में चुनाव से पहले बड़ी रणनीति पर काम कर रहे हैं और कई तरह की योजनाएं भी ला रहे हैं। सीएम अशोक गहलोत ने इस बार कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देकर लाखों कर्मचारियों का दिल जीत लिया है। कैबिनेट की बैठक में राज्य के कर्मचारियों को अब पहले 6 महीने में ही इंक्रीमेंट देने का फैसला किया गया।

जिससे कर्मचारियों को भी बहुत बड़ा फायदा होगा। साथ ही मंत्रालयिक और क्लर्क जॉब वाली भर्तियों में राजस्थान के जनरल नॉलेज से जुड़े सवालों को ज्यादा महत्व दिया जाएगा। साथ ही बैठक में जिलों के सीमांकन और नए जिलों में शामिल होने वाले क्षेत्रों को लेकर भी  चर्चा की गई है। वहीं मीडिया रिपोटर्स की माने तो नए जिलों के गठन का नोटिफिकेशन जारी होने में अभी समय लगेगा। चुनाव से पहले सीएम अशोक गहलोत द्वारा लाई जा रही कई बड़ी योजनाओं ने  विपक्षी पार्टियों की मुश्किलें बढ़ा दी है। 

See also  Maha Kumbh 2025: महाकुंभ पर अब रिसर्च करेंगे हार्वर्ड-स्टैनफोर्ड, IIM व एम्स जैसे संस्थान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।