जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में हाथी पहुंचकर भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके कारण गांव वाले रतजगा करने को मजबूर हैं। गजराज के उत्पात के चलते ग्रामीण खौफ में हैं और डर के कारण जंगल की ओर जाने से भी कतरा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि, जिले के कुनकुरी वनपरिक्षेत्र के पुटुकेला और खरवाटोली में शनिवार रात को दंतैल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है। यहां गजराज ने दो गांव के 6 से ज्यादा घरों में तोड़फोड़ की। इसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। क्षेत्र में लगातार हाथियों के विचरण के कारण ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
देखिए वीडियो-

See also  NEET UG Counseling 2026: NEET एडमिशन शुरू भी नहीं हुआ और घेराव की तैयारी! मंत्री बोले- Gen-Z को भटकाने की साजिश