रायपुर। सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता सुरजू टेकाम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा है कि, चुनाव के समय कोई भी भाजपाई आए तो उन्हें वहीं काट डालो।

जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने थाने पहुंचकर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल ये सब सुरजू टेकाम ने उस वक्त कहा, जब वे मानपुर में आम सभा को संबोधित कर रहे थे।

बता दें कि सोमवार को मानपुर में मणिपुर हिंसा के विरोध में कांग्रेस और आदिवासी समाज ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान विधायक इंद्रशाह मंडावी भी मौजूद थे। मंच से आदिवासी नेता सुरजू टेकाम ने बीजेपी, RSS और बजरंग दल को लेकर अपशब्द कहे। मणिपुर में महिला को निर्वस्त्र घूमाने पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।

इस बयान पर बीजेपी ने केस दर्ज करने और कार्रवाई करने की मांग की है। सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि, धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम वहां किया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।

See also  नगर निगम की लापरवाही के चलते शहर के 6 लाख लोग पीने के पानी को तरसे!

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।