स्पोर्ट्स डेस्क। युजवेंद्र चहल ने पारी के 16वें ओवर में मैच की कहानी को पूरी तरह से पलटकर रख दिया था। जेसन होल्डर के साथ-साथ बड़े शॉट्स लगा रहे शिमरॉन हेटमायर भी पवेलियन लौट चुके थे। भारतीय खेमे और फैन्स को जीत नजर आने लगी थी। कैरेबियाई खेमे में डर का माहौल पैदा हो गया था। मगर चहल के जादू पर हार्दिक पांड्या की खराब कप्तानी ने पानी फेर दिया और भारतीय टीम के हाथ से जीती हुई बाजी फिसल गई।

तेज गेंदबाजों पर भरोसा ले डूबा

दरअसल, युजवेंद्र चहल ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में दो विकेट निकालते हुए मैच में जान फूंक दी थी। भारतीय स्पिनर का अभी एक और ओवर शेष था और क्रीज पर मोर्चा वेस्टइंडीज के पुछल्ले बल्लेबाजों ने संभाल रखा था। हर किसी को उम्मीद थी कि कप्तान हार्दिक सूझबूझ भरा फैसला लेंगे और चहल का बचा हुआ एक ओवर जरूर करवाएंगे। हालांकि, हार्दिक ने ऐसा नहीं किया और उन्होंने चहल से ज्यादा भरोसा अपने तेज गेंदबाजों पर दिखाया, जिसका खामियाजा टीम इंडिया को हार के रूप में भुगतना पड़ा।

See also  भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रन से हराया, वर्ल्डकप में लगातार आठवीं जीत

अक्षर से नहीं कराई गेंदबाजी

रोहित शर्मा की कप्तानी में वनडे और टी-20 दोनों ही फॉर्मेट में अपने कोटे के पूरे ओवर फेंकने वाले अक्षर पटेल से कप्तान हार्दिक ने दूसरे टी-20 मैच में गेंदबाजी ही नहीं करवाई। हार्दिक ने रवि बिश्नोई की एक छोर से हो रही पिटाई के बावजूद अक्षर पटेल को मोर्च पर लगाना जरूरी नहीं समझा। गुयाना की पिच से स्पिनर्स को मदद मिल रही थी, जिसका फायदा युजवेंद्र चहल ने उठाया। ऐसे में अगर अक्षर को गेंदबाजी सौंपी जाती, तो शायद मैच का नतीजा भारत के पक्ष में आ सकता था।

पहली बार भारतीय टीम को मिली लगातार दो हार

टी-20 क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है, जब भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के हाथों लगातार दो मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है। पहले टी-20 मैच में कैरेबियाई टीम ने रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजी के उम्दा प्रदर्शन के बूते 4 रन से जीत दर्ज की थी।

See also  IND vs NZ 2nd Test: एजाज पटेल के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड,भारत पहली पारी 325 रनों पर सिमटी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।