दिल्ली में शांति, मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, छुट्टी के बाद घर लौट रहे जामिया के छात्र

नई दिल्ली/रायपुर। नागरिकता संशोधन कानून  के विरोध में दिल्ली के जामिया

मिल्लिया विश्वविद्यालय में रविवार को फैली हिंसा के बाद सोमवार सुबह शांति है।

कैम्पस में 5 जनवरी तक छुट्टी घोषित हो गई है।

इसके बाद छात्र अपना सामान लेकर जा रहे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि दिल्ली मेट्रो

के सभी स्टेशन खुले हैं। जामिया इलाके में जरूर स्कूल आज के लिए बंद हैं। पुलिस तैनात

है। कोशिश है कि दुकानें रोज की तरह खुलें और जनजीवन सामान्य रहे।

 

एएमयू में 5 जनवरी तक छुट्टी, सहारनपुर और मेरठ में इंटरनेट बंद

दूसरी ओर अलीगढ़ की अलीगढ़ की मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भारी आक्रोश देखने को मिला। अलीगढ़

में रविवार देर शाम निकाली गई AMU छात्रों की रैली पुलिस के साथ हिंसक टकराव में बदल गई।

AMU सर्किल पर पहुंची छात्रों की भीड़ को पुलिस ने पानी की बौछार कर रोकने की कोशिश की तो

See also  कोरबाः कुत्तों के हमले से बारहसिंघा की मौत

छात्रों ने पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और छात्रों को दौड़ा दिया। छात्रों ने

पथराव के साथ हवाई फायरिंग भी की और देसी बम फोड़े। वहीं पुलिस की ओर से रबर बुलेट दागी

गई। दिल्ली की तरह यहां भी दूसरे शहरों से आए छात्र अपने घरों को जा रहा हैं, क्योंकि 5 जनवरी

तक छुट्टी घोषित कर दी गई है।

राजधानी रायपुर में सुबह हल्की बारिश, अंबिकापुर में बढ़ी ढंड

रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मौसम ने करवट ले ली है। सुबह से कई जगहों पर रुक

रुक कर बारिश हुई है। वहीं सरगुजा जिले में बारिश होने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। बारिश

के बाद चल रही ठंडी हवा से लोग कंपकंपी बढ़ गई है। दिन के तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट

से लोगों को गरम कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। नार्थ बिहार में बने कम दबाव क्षेत्र से पूरे उत्तरी छत्तीसगढ़

See also  पहले ही दिन से फॉर्म में नजर आए चीफ जस्टिस यूयू ललित, सुप्रीम कोर्ट में 592 मामलों की हुई सुनवाई

में इसका असर पड़ा है। बेमौसम बारिश से कुछ खरीदी केंद्रों में तैयारी के बावजूद धान भीग गया है।

बता दें कि टीआरपी न्यूज ने कल ही मौसम अपडेट में इन खबरों का प्रकाशन किया था। मौसम विभाग के

अनुसार 18 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

पान खाकर सड़क पर थूकने वालों पर होगी कार्रवाई

राजधानी रायपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद तेजी से चल रही है। जनवरी माह में केंद्र से स्वच्छता

रैंकिंग की टीम आने वाली है। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष रैंकिंग सुधार के लिए निगम के सामने

कड़ी चुनौती है। इसको लेकर नगर निगम और स्मार्ट सिटी द्वारा तरह-तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं।

स्मार्ट सिटी अब अब पान और गुटखा खाकर राजधानी की सड़कों पर थूक कर गंदगी फैलाने वालों पर

कार्रवाई जुर्माना वसूलेगी। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का कहना है कि योजना बनाई जा रही है, जल्द ही

See also  ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट आरटीआई के अधीन आएगा या नहीं, कल आएगा फैसला

इसे शुरू किया जाएगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।