रायपुर. चुनाव नजदीक आते ही सियासतदारों को मुद्दा खोजने की जरुरत नहीं पड़ रही है, मुद्दा खुद-ब-खुद मिल जा रहे है। शुक्रवार को भाजपा पार्षद दल ने रायपुर शहर में खराब सड़कों को व्यवस्थित और सही ढंग से बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास पैदल मार्च करने जा रहे थे, लेकिनपुलिस ने उन्हें ओसीएम चौक में रोक लिया. इसके बाद पार्षदों ने वहीं बैठकर जमकर हंगामा किया. इस दौरान बीजेपी पार्षद दल की पुलिस के साथ झड़प हुई.

राजधानी में गणेश पक्ष के चलते भगवान गणेश की प्रतिमाएं देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. शहर में कई जगह पर गड्ढे हैं. जिसके चलते राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गणेश विसर्जन से पहले सड़क को मरम्मत करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में पार्षद दल सीएम हाउस पैदल मार्च कूच करने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक दिया.

See also  Kalinga University Organizes A National Webinar on “Online learning through SWAYAM portal"

पैदल मार्च पार्षद दल की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर की सड़कों की हाल-बेहाल है. सभी जगह गड्ढे हैं. रोजाना कई हादसे हो रहे हैं. सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर हम मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने हमें रास्ते में ही रोक लिया है. हमारा महापौर के ऊपर से विश्वास उठ चुका है. जिसके बाद यह फैसला लिया गया कि, हम मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सड़क की मरम्मत की मांग करेंगे.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर