कांकेर । विधानसभा चुनाव को लेकर गहमा- गहमी के बीच कांकेर सांसद मोहन मंडावी का बड़ा बयान आया है। वहीं आज-कल में भारतीय जनता पार्टी की दूसरी लिस्ट सामने आ सकती है । कई नामों को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री सहित सांसदों को टिकट दिया गया है ऐसे में नाम घोषणा होने के पहले कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मांडवी ने कहा कि पार्टी मुझे चुनाव लड़ने के लिए बोल रही है लेकिन मैं खुद मना कर रहा हूं मैं लोकसभा में ही खुश हूं।

कांकेर लोकसभा से एक सीट बीजेपी की पहली लिस्ट में फाइनल हो चुकी है और जो बाकी सीट है उनमें से सांसद मोहन मांडवी की दावेदारी सुनिश्चित मानी जा रही थी। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ना चाहते पार्टी उन्हें टिकट देने की बात कह रही है पर उन्होंने स्वयं मना करने की बात कही है।

See also  जर्जर सड़क से वाहन क्षतिग्रस्त, वकील दंपत्ति ने मांगा मुआवजा

छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित कांकेर लोकसभा सीट बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग के अलग जिलों का हिस्सा है। सांसद मोहन मंडावी कांकेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और वह जनसेवा और मानस मंच के माध्यम से जनता के बीच सांसद बनकर पहुंचे और उनका दौरा लगातार बना रहता है।

काफी सक्रिय सांसद हैं क्योंकि उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है इसलिए उनके प्रशंसक उनका कहना था कि उन्हें किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहिए परंतु उन्होंने आज पहली दफा मीडिया के सवालों का जवाब दिया और कहा कि पार्टी तो चुनाव लड़ाना चाहती है परंतु मेरे लिए लोकसभा भी ठीक है।

वैसे भी कांकेर में बीजेपी ने आशाराम नेताम को टिकट दिया है। वर्तमान में शिशुपाल शोरी कांग्रेस के विधायक हैं। उन्होंने बीजेपी के हीरा मरकाम को हराया था। कांकेर वैसे बहुत बड़ा जिला है और कांकेर जिले में तीन विधानसभा सीटें हैं और तीनों आरक्षित हैं। बालोद जिले की बात करें तो यह भी कांकेर लोकसभा क्षेत्र का एक हिस्सा है यहां भी तीन विधानसभा सीटें है। जिसमें से एक आरक्षित है।

See also  CG Weather Update: अगले 5 दिनों में और बढ़ेगी ठंड,अंबिकापुर में 10.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर