रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मतों की गणना 3 दिसंबर को की जानी है। मतगणना से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अचानक ही दिल्ली रवाना हो रहे हैं। दिल्ली दौरे के दौरान वे दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही प्रदेश की स्थिति की जानकारी वो हाई कमान को दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री बघेल दोपहर दोपहर 12 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद रात में छत्तीसगढ़ सदन में विश्राम करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  अविश्वास प्रस्ताव में बोलने की समय सीमा सिर्फ 5 घंटा को लेकर तीखी नोकझोंक

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।