रायपुर। प्रदेश में कांग्रेस को मिली करारी हार को लेकर 8 दिसंबर को दिल्ली में समीक्षा बैठक होगी। कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बयान आया है। कांग्रेस की हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे क्या? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ी थी।

कोई एक चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ा गया था। दीपक बैज ने कहा मुझे 4 महीने का ही समय मिला। जिसमें बहुत काम किया। वहीं TS सिंहदेव और अमरजीत भगत के बयानों पर कहा कि चुनाव परिणाम विपरीत आने के बाद इस तरह के बयान आते हैं।

उनके बयानों को पार्टी स्तर पर समीक्षा की जाएगी। लगातार जेसीबी और बुलडोजर की कार्रवाई पर उन्होंने कहा की सरकार बनने से पहले भाजपा लोगों को डराने और धमकाने की राजनीति कर रही है। केदार कश्यप के बयान पर दीपक बैज ने कहा 15 साल बस्तर में कोई विकास नहीं किया है।

See also  breaking news : ED Has Dhebar Brothers- अनवर रिमांड में एजाज़ से घंटों सवाल-जवाब, साढ़े 8 बजे छूटे

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर