दहशत फैलाने की कोशिश की, प्रशासन मूकदर्शक रहा

  रायपुर । कोटा विधानसभ के भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि सरकारी तंत्रों एवं माफियाओं के सहयोग, धनबल से कोटा विधानसभा में मेरी जीत में कांग्रेस ने डाका डाला है। जूदेव ने कहा कि मैं हतप्रद हूं कि मात्र 5 साल सत्ता में रहकर कांग्रेसियों ने इतना धन का संचय कर दुरुपयोग करने का उदाहरण मैंने कभी नहीं देखा।

माफियाओं द्वारा हमारे कार्यकर्ताओं को चाकू मारकर दहशत फैलाने की कोशिश की। प्रशासन मूकदर्शक रहा । सरकारी साधनों का जमकर दुरुपयोग हुआ सरकारी गाड़ियों और एंबुलेंस में साड़ियां और बर्तन ढोए गए। माफिया के साथ सरकारी अधिकारी डर से उनके आदेशों का पालन कर घर-घर जाकर पैसे और संसाधन वितरण करते रहे।

धर्मांतरण के प्रणेता मिशनरी है, माफ़िया, जेहादि गैंग कांग्रेस के इशारे पर मेरे विरुद्ध षड्यंत्र रचा क्योंकि मैं मेरे पिताजी कुमार दिलीप सिंह जूदेव के चलाए गए घर वापसी अभियान मे अनवरत लगा हुआ हूँ।

See also  राजस्व विभाग में हुए बंपर तबादले, देखें प्रभावित अधिकारियों की सूची

प्रशासन के संरक्षण में मेरी जीत पर डाका डाला है। कुशासन और घोर दमन के बावजूद जनता ने पार्टी के सम्मान में खुलकर मतदान किया और पिछले सारे चुनाव की अपेक्षा मुझे लगभग डेढ गुना 66 हजार वोट दिया इसके लिए मैं कोटा विधान सभा के सभी मतदाताओं के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं।

मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं भाजपा सरकार विकास के संकल्प को पूरा करेगी। मैं जीतकर भी हार गया उसे स्वीकार करता हूं और विश्वास दिलाता हूं तमाम साजिश कर्ताओं का पर्दाफाश होगा । माफिया राज का अंत होगा यह मेरा संकल्प है। कोटा विधानसभा में विकास की गंगा बहेगी इसमें कोई
संदेह नहीं होना चाहिए। संगठन मजबूत किया जाएगा और वास्तविक कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रदान की जायेगी। जय भारत,जय छत्तीसगढ़। हर हर महादेव।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  CG Rape Case - कोंडगांव सामूहिक दुष्कर्म मामले में 7 वां आरोपी भी हुआ गिरफ्तार, दूसरे राज्य भागने की कर रहा था कोशिश