बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक और नक्सली घटना की बड़ी खबर सामने आई है दरअसल नक्सलियों के लगाए प्रेशर IED की चपेट में आने से प्रधान आरक्षक घायल हो गया। DRG में पदस्थ जवान आज सुरक्षा बल का कैंप खोलने कावडगांव गया था। इस दौरान वह आईईडी की चेपट में आ गया। घायल जवान के दाएं पैर में गंभीर चोट आई है।

सूत्रों के हवाले से यह घटना गंगालूर थानाक्षेत्र की है। घायल जवान अरविंद एक्का को जिला चिकित्सालय में उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

See also  पिछले कुछ दिनों से चुनावी मोड में PM मोदी! 20 दिनों में इन चार राज्यों में कर चुके हैं दर्जनभर सभाएं