रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने रायपुर रेंज रायपुर का पदभार ग्रहण कर लिया है। साय सरकार द्वारा जारी आदेश में आईपीएस अमरेश मिश्रा का कद बढ़ा दिख रहा है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने रविवार देर रात 45 IPS अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इनमें 25 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। खास बात यह है कि कांग्रेस सरकार के करीबी रहे अफसरों को मुख्यालय और नक्सल प्रभावित इलाकों में पोस्टिंग दी गई है।

इसके अलावा पावरफुल अफसर रहे प्रशांत कुमार अग्रवाल, शेख आरिफ हुसैन और आनंद छाबड़ा का कद कम हुआ है। वहीं गृह विभाग के आदेश में लूप-लाइन में बैठे अजातशत्रु बहादुर सिंह, संतोष कुमार सिंह, रजनेश सिंह और अमरेश मिश्रा का कद बढ़ा दिख रहा है।

See also  Weather Alert : छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित इन राज्यों में जोरदार बारिश की संभावना, अगले चार दिनों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट