सरकार ने दी बड़ी राहत, एक बार फिर बढ़ाई करेक्शन डेट

नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अब मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट कराने यानि उसमें कोई भी करेक्शन कराने की अंतिम तारीख अब और बढ़ा दी है। देश के हर शख्स के लिए सबसे जरूरी और महत्वपूर्ण दस्तावेज आधार कार्ड को लेकर आपके लिए राहत भरा अपडेट सामने आ रहा है और ये अपडेट राहत भरी है।

ग्राहकों के लिए सरकार ने फ्री आधार डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन 14 मार्च से बढ़ाकर 14 जून, 2024 तक कर दी है। इसका मतलब है कि अब देश के करोड़ों लोगों को 4 महीने का समय मिल गया है। सोशल मीडिया एक्स पर यूआईडीएआई पोस्ट के अनुसार, यूआईडीएआई ने लाखों आधारहोल्डर्स को लाभ पहुंचाने के लिए फ्री ऑनलाइन डॉक्युमेंट्स अपलोड फैसिलिटी 14 जून 2024 तक बढ़ा दी है। यहां देखें आप अपना आधार कार्ड कैसे अपडेट कर सकते हैं।

उसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल डालकर जो आपके पास ओटीपी आएगा उसे सब्मिट करना होगा। उसके बाद आपको डॉक्युमेंट अपडेट के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा. उसके बाद आपको आधार से जुड़े डिटेल्स दिखाई देने लगेंगे।

See also  पूर्व सीएम की करोड़ों की संपत्ति, 27 KG सोना, 1116 KG चांदी और 1526 एकड़ जमीन के कागजात सरकार को हुई ट्रांसफर

डिटेल्स को वेरिफाई करने के बाद एड्रेस अपडेट करने को मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें। इसके बाद आधार अपडेट की प्रोसेस को एक्सेप्ट कर लें।
फिर आपको 14 नंबर का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा। इसके जरिए आप आधार अपडेट के प्रोसेस को ट्रैक कर सकते हैं।