टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर निर्वाचन आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा के मतदाता फोन करके शिकायत कर रहे हैं कि ईवीएम में बाकी प्रत्याशियों की फ़ोटो बड़ी और स्पष्ट है लेकिन मेरी फ़ोटो छोटी और अपेक्षाकृत अस्पष्ट है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि लोकसभा के मतदाता फ़ोन करके शिकायत कर रहे हैं कि ईवीएम में बाकी प्रत्याशियों की फ़ोटो बड़ी और स्पष्ट है लेकिन मेरी फ़ोटो छोटी और अपेक्षाकृत अस्पष्ट है।

बघेल ने आगे लिखा कि फोटो तो वैसी ही दी गई थी जैसी चुनाव आयोग ने मांगी थी। यह निष्पक्षता के @ECISVEEP दावों की कलई खोलता है। क्या यह षडयंत्रपूर्वक किया गया है? लेकिन इससे परिणाम नहीं बदलने वाला है।

See also  15 साल तक बीजेपी ने क्या किया, शहरी नक्सलियों पर क्यों नहीं की कार्रवाई- सीएम

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर