टीआरपी डेस्क। हरियाणा में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा है। कांग्रेस नेता भाजपा सरकार के फ्लोर टेस्ट की मांग करेगी।

कांग्रेस का दावा है कि 3 निर्दलीय विधायकों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद नायब सिंह सैनी सरकार अल्पमत में है। हरियाणा में कभी भाजपा की सहयोगी पार्टी रही जेजेपी के दुष्यंत चोटाला भी साफ कह चुके हैं कि अगर कांग्रेस हरियाणा की भाजपा सरकार गिराती है, तो वह उसको बाहर से पूरा समर्थन देंगे।

वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कह चुके हैं कि सरकार को अल्पमत में देखने वाले यह देख लें कि उनके पास विधायक भी है या नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि जरूरत पड़ी तो वे विश्वास मत हासिल करके भी दिखा देंगे।

See also  तबलीगी जमात को लेकर चर्चा के दौरान विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या