टीआरपी डेस्क। नक्सलियों द्वारा बीजापुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम कांदुलनार व आदेड़ में लगे दो मोबाइल टॉवर को आग के हवाले करने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात कांदुलनार में लगे टॉवर सहित पावर प्लांट व सोलर को तोड़फोड़कर उसमें आग लगा दी है। बंद की रात नक्सलियों ने वहां उत्पात मचाया।

जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र के ग्राम कांदुलनार व आदेड़ में कुछ दिन पहले बीएसएनएल का 4 जी नेटवर्क शुरू करने खड़े किये गए टावरों को बीती रात नक्सलियों ने तोड़ फोड़कर उसमें आगजनी कर दी।

हालांकि पुलिस ने अभी तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बता दें कि नक्सलियों ने बीते दिनों आवापल्ली-उसूर मार्ग को अवरुद्ध कर बैनर पोस्टर लगाकर यातायात बाधित करने की कोशिश की थी।

See also  CRPF जवान ने AK47 से खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत