एक्साइज पॉलिसी

टीआरपी डेस्क। तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी न केवल दिल्ली में बल्कि पंजाब में भी पीछे चल रहे हैं। अभी तक के रुझानों में केवल चार सीटों पर आप प्रत्याशी बढ़त बनाए हैं। खास बात है कि तीन प्रत्याशी पंजाब से हैं।

होशियारपुर लोकसभा सीट से डॉक्टर राज कुमार, संगरूर से गुरमीत सिंह और पटियाला से डॉक्टर दलबीर सिंह आगे चल रहे हैं। खास बात है कि आम आदमी पार्टी ने जहां दिल्ली और हरियाणा में गठबंधन किया था, वहीं पंजाब में अकेले चुनाव लड़ रही है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर सुशील गुप्ता आगे चल रहे हैं।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर कहा कि हमने बेहद अच्छे तरीके से चुनाव लड़ा है। हमें भरोसा है कि इंडिया गठबंधन जीतेगा और देश में तानाशाही का अंत होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली का चुनाव भी बेहद रोचक रहा। भरोसा है कि यहां से सकारात्मक परिणाम आएंगे।

See also  आत्मनिर्भर भारत- 1 जून से CAPF की कैंटीन में मिलेगा स्वदेशी सामान

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी सुशील गुप्ता कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर 9 हजार से अधिक सीटों पर आगे चल रहे हैं। बीजेपी से नवीन जिंदल दूसरे स्थान पर हैं, जबकि इनेलो से अभय चौटाला तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में गठबंधन किया था। गठबंधन के तहत आप ने चार और कांग्रेस ने 3 सीटों पर प्रत्याशी उतारे। आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा और दक्षिण दिल्ली से सही राम पहलवान को चुनाव मैदान में उतारा था। बाकी, तीन सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, उत्तर पूर्वी से कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से उदित राज को प्रत्याशी बनाया था। अभी तक के रुझानों में सभी 7 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी बढ़त बनाए हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।