टीआरपी डेस्क। ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने शाही परिवार की वरिष्ठ सदस्यता छोड़ने का फैसला किया है। इसके बाद से वे दोनों शाही उपाधि और सार्वजनिक कोष का भी इस्तेमाल नहीं करेंगे।

शनिवार को ब्रिटेन के बकिंघम पैसेस ने इस बारे में जानकारी दी। गौरतलब है कि प्रिंस हैरी ने आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए शाही परिवार की सदस्यता छोड़ने की इच्छा जताई थी, जिस पर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने समर्थन भी जताया था।

बकिंघम पैलेस के मुताबिक इस साल वंसत ऋतु में नई व्यवस्था लागू होने के बाद हैरी और मेगन के शाही परिवार का सक्रिय सदस्य का दर्जा भी खत्म हो जाएगा। वे केवल ‘ड्यूक ऑफ ससेक्स’ हैरी और ‘डचेस ऑफ ससेक्स’ मेगन के रूप में जाने जाएंगे।

इसके अलावा वे दोनों शाही उपाधि ‘हिज रॉयल हाइनेस’ और ‘हर रॉयल हाइनेस’ का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। हालांकि हैरी राजकुमार और ब्रिटिश शाही गद्दी के छठे वारिस बने रहेंगे।

See also  सुनहरा मौका :1105 पद हेतु प्लेसमेंट कैंप,इतने अक्टूबर को किया जायेगा आयोजन

पैलेस ने बताया कि दंपती विंडसर कैसल स्थित घर की मरम्मत पर खर्च हुए करदाताओं के 24 लाख पाउंड की राशि भी वापस करेंगे। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘हमें खुशी है कि ‘हमने’ साथ मिलकर अपने पोते और उनके परिवार के लिए सृजनात्मक और सहयोगात्मक रास्ता तलाश कर लिया। हैरी, मेगन और अर्ची हमेशा मेरे परिवार को प्रिय सदस्य रहेंगे।’

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।