Koo App: भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Koo बंद होने जा रहा है। बता दें कि यह प्लेटफॉर्म एक्स का लोकप्रिय विकल्प बनता जा रहा था। इसके फाउंडर अपरामेय राधाकृष्णा और को-फाउंड मयक बिदवात्का ने Linkedin पर इसे लेकर जानकारी दी है।

कुछ समय पहले तक कंपनी के फाउंडर डेलीहंट और अन्य दूसरी कंपनियों से मर्जर को लेकर डील कर रहे थे। मगर डील पूरी न होने के चलते दोनों ने इसे बंद करने का फैसला लिया है।

मयंक बिदवात्का ने लिखा कि – साझेदारों के साथ चल रही हमारी बातचीत विफल रही और अब हम आम लोगों के लिए अपनी सेवाएं बंद कर रहे हैं। उन्होंने आगे यह भी बताया कि कंपनी ने कई बड़ी इंटरनेट कंपनियों और मीडिया ग्रुप के साथ पार्टनरशिप की संभावना भी तलाशी, मगर उन्हें पॉजिटिव रिजल्ट नहीं मिले।

उन्होंने अपनी पोस्ट में इस बात का भी जिक्र किया कि हाई टेक्नोलॉजी कॉस्ट की वजह से इसे बंद करना पड़ा है। बता दें कि कंपनी ने पिछले साल अप्रैल से ही वर्क फोर्स कम करना शुरू कर दिया है।

See also  ऑटोमोबाइल मार्केट में थार समेत कार के पांच मॉडलों की मची धूम 

सरकारी चैलैंज से हुई शुरुआत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू की शुरुआत सरकारी चैलेंज जीतकर शुरू हुई थी। साल 2020 में केंद्र सरकार के ‘आत्‍मनिर्भर ऐप इनोवेशन चैलेंज’ जीतकर देसी सोशल मीडिया शुरू हुई थी। भारत में Koo के डेली एक्टिव यूजर्स की संख्या एक समय पर 21 लाख तक पहुंच गई थी। इसके साथ ही एक्वि मंथली यूजर्स की संख्या 1 करोड़ तक पहुंच गई थी।