धमतरी। जिले के बरारी गांव में बुधवार को एक साथ 50 से 60 लोग डायरिया की चपेट में आ गए। अचानक इतनी बड़ी संख्या में ग्रामीणों की तबीयत खराब होने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

जिसके बाद मामले की जांच के लिए मौके पर सीएमएचओ टीम के साथ गांव पहुंचे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में ही कैंप लगाकर अब बीमार ग्रामीणों का उपचार कर रही है। इसके साथ लोगों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया जा रहा है।

डॉक्टर ने बताया कि यह रोटा वायरस है। बीमारी फैलने के कारण एक साथ कई लोग बीमार हो गए। जानकारी के अनुसार 3 दिन तक स्वास्थ्य विभाग की टीम बरारी गांव में ही तैनात रहेगी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  10वीं-12वीं के टॉपर बच्चों को हेलीकाप्टर से टूर कराने की तैयारी, सीएम हाउस में प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।