रायपुर। छत्तीसगढ़ अधिकारी- कर्मचारी फेडरेशन ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी कर ली है और इसके लिए मुख्य सचिव अमिताभ जैन को पत्र लिखकर चरणबद्ध के आंदोलन की जानकारी दी है। यह आंदोलन 6 अगस्त से ‘अगस्त क्रांति’ के नाम से शुरू होगा।
फेडरेशन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 6 अगस्त को नवा रायपुर में इंद्रावती से महानदी भवन तक मशाल रैली निकाली जाएगी। इस आंदोलन की सूचना फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने दी है।



