रायपुर। लखोली-कन्हारपुरी बायपास रोड पर फ्लाईओवर के नीचे दो युवकों की देर रात हत्या कर दी गई। पीट-पीटकर मारने के बाद युवकों का सिर बुरी तरह से कुचलकर हत्या के आरोपी मौके से भाग निकले हैं।

मृतकों की पहचान राजेश साहू और राजू नयन उर्फ सारू लखोली के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि घटना में धारदार हथियार, लाठी, डंडे व स्टंप का इस्तेमाल किया गया है।

घटनास्थल से खून लगे लाठी-डंडे आदि जब्त किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर दबिश देने के लिए रवाना कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना स्थल पर पहुंचे एसपी बीएस ध्रुव और कोतवाली थाना प्रभारी वीरेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच जारी रखते हुए आरोपियों की तलाश में लगी है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  DEEPFAKE VIDEO : आमिर खान के बाद रणवीर सिंह हुए डीपफेक वीडियो का शिकार, एक्टर ने दर्ज करवाई FIR

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।