रायपुर। बैकुंठपुर में स्वाइन फ्लू से हुई मौत के कारण स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बता दें कि बदलते मौसम के साथ मौसमी बीमारियों ने भी दस्तक दे दी है। अस्पतालों में डेंगू मलेरिया, पीलिया के साथ ही अब स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक देती है।

वहीं जिले में स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक महिला की मौत भी हो चुकी है। इस मौत के बाद से ही आसपास के इलाके समेत जिले में दहशत फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले की पांडवपारा निवासी महिला स्वाइन फ्लू से ग्रसित हो गई हो गई थी। महिला का इलाज अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में जारी था।

इलाज के कुछ दिनों बाद महिला की मौत हो गई। जिले में स्वाइन फ्लू का ऐसा पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने सर्दी, खांसी और सांस में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलने की सलाह दी है।

See also  ब्रेकिंग न्यूज- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।