रायपुर। राज्य शासन ने दो जिलों के प्रभारी सचिवों को बदला हैं। इस संबंध में जारी आदेश के मुताबिक 2008 बैच के IAS राजेश सिंह राणा को सारंगढ़ बिलाईगढ़ का प्रभारी सचिव बनाया गया है, वहीं शिखा राजपूत तिवारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की प्रभारी सचिव होंगी। जारी आदेश के मुताबिक प्रभारी सचिव को महीने में कम से कम एक बार जिले का भ्रमण कर समीक्षा करनी होगी। भ्रमण से संबंधित टीप चीफ सेकरेट्री को भेजना होगा।

दरअसल पिछले दिनों हुए प्रशासनिक फेरबदल में 2008 बैच के IAS महादेव कांवरे को रायपुर का नया कमिश्नर बनाया गया है। वहीं 2005 बैच के IAS नीलम नामदेव एक्का को बिलासपुर का नया कमिश्नर बनाया गया है। दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना के चलते प्रभारी सचिव के जिलों में फेरबदल किया गया है।

See also  अनशन कर रहे दर्जनभर डीएड अभ्यर्थियों की तबियत बिगड़ी, सीएम से मुलाकात कर लगाई नौकरी की गुहार