0 पुलिस टीम ने इंटर-स्टेट साइबर गिरोह के नेटवर्क को पकड़ा

0 ठगी के लिए इस्तेमाल 40 मोबाइल जब्त

0 49 ATM, बैंक पासबुक और नकदी रकम बरामद

रायगढ़। प्रदेश की रायगढ़ पुलिस ने 75 लाख रूपये की ठगी के मामले में गहन छानबीन करते हुए बिहार में छापेमारी कर 14 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने ठगी के लिए इस्तेमाल किये गये 40 मोबाइल, 49 एटीएम, बैंक पासबुक और नगदी रकम जब्त की है। रायगढ़ पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुये इंटर स्टेट साइबर गिरोह के बड़े नेटवर्क को भी तोड़ा है। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया, जिसने मामले को सुलझाने में सफलता हासिल की। एसपी दिव्यांग पटेल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में संपूर्ण घटना का खुलासा कर मीडिया को जानकारी दी।

डीलरशिप का विज्ञापन जारी कर लिया झांसे में

पीड़ित व्यवसायी ने करीब डेढ़ से दो माह पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डीलरशिप के लिए फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा और दिए गए नंबर पर संपर्क किया। कॉलर ने खुद को कंपनी का प्राधिकृत कर्मचारी बताया और धीरे-धीरे पीड़ित से विभिन्न शुल्कों के नाम पर 75 लाख रुपये ले लिए। जब डीलरशिप नहीं मिली और आरोपियों ने और पैसे की मांग की, तब व्यवसायी को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने खरसिया थाना में शिकायत दर्ज कराई। थाना खरसिया में अज्ञात मोबाइल धारकों के विरूद्ध अप.क्र. 467/2024 धारा 318, 61(2)(a) पंजीबद्ध किया गया ।

See also  पाठ्य पुस्तक निगम को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने टेक्नो प्रिंट्स,रामराजा प्रिंटर्स, प्रगति प्रिंट्स की ब्लैकलिस्टिंग को ठहराया अनुचित

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी दिव्यांग कुमार पटेल ने डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। घटना के 24 घंटे के अंदर इस 9 सदस्यीय टीम ने बिहार में कई स्थानों पर छापेमारी की और एक हफ़्ते चले इस लंबे ऑपरेशन में बैंक खातों की जांच, मोबाइल नंबरों के विश्लेषण और बैंक सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

इस तरह दिया घटना को अंजाम

आरोपीगण एक संगठित सिंडिकेट बनाकर कुल 8 परतों (layers) में ठगी को अंजाम देते थे। ये लेयर इस प्रकार हैं :

पहला : खाता धारक जिनके नाम से फ्रॉड के पैसे मंगवाने हेतु खाता खुलवाए जाते थे ।
दूसरा : जिनके द्वारा खाता धारक के आधार कार्ड में उनके वास्तविक पते को बदलकर फर्जी पता दर्ज किया जाता था ।
तीसरा : जिनके द्वारा कलकत्ता पश्चिम बंगाल एवं अन्य राज्यों से फर्जी सिम लाकर उपलब्ध कराया जाता था ताकि इन सिम कार्ड का प्रयोग फ्रॉड कॉलिंग एवं बैंक खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के रूप में किया जा सके ।
चौथा : जो फ्रॉड सिम एवं फ्रॉड एड्रेस ke आधार पर LAYER-1 के साथ विभिन्न बैंकों में उनका खाता खुलवाने जाते थे।
पांचवां : पोस्ट आफ़िस के डाकिया जिसके द्वारा बैंक से रजिस्टर्ड डाक में प्राप्त ATM कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों को फर्जी एड्रेस पर डिलीवर किया जाता था।
छठवां : जिनके द्वारा पोस्टमैन से सभी फर्जी खाता धारकों का एटीएम, पासबुक चेक बुक आदि प्राप्त किया जाता था एवं फ्रॉड पैसे खाते में आने पर तुरंत पैसों का आहरण करके मुख्य सरग़ना को दिया जाता था।
सातवां : जो प्रतिदिन फ्रॉड कॉलिंग करने वालों को उपलब्ध/ active अकाउंट की जानकारी देते थे ताकि उसमें प्रार्थी को ठगकर उसके पैसे मंगाए जा सके।
आठवां : मुख्य कॉलिंग टीम जो फ़र्ज़ी नंबरों का प्रयोग कर प्रार्थी को कॉल कर ठगी को अंजाम देते थे एवं पैसा आने पर नीचे के सभी लेयर्स को यथोचित कमीशन बाटते थे ।

See also  Navratri 2025 : ये हैं 36 गढ़ की 36 देवियां, जिनके दर्शन के लिए लगता है भक्तों का तांता, एक क्लिक में घर बैठें करें सभी के दर्शन…

इस प्रकार पुलिस की पकड़ में आने से बचने के हर संभव प्रयास के बावजूद भी रायगढ़ पुलिस द्वारा अपनी सूझबूझ और कार्यकुशलता से इस गिरोह का भांडाफोड़ किया गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है निकट भविष्य में और भी आरोपियों के पकड़े जाने की संभावना है ।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

(1) सावन कुमार पिता रामबाबू उम्र 34 वर्ष निवासी दौलतपुर पीटर इंग्लैंड शोरूम के पास पोस्ट जमालपुर थाना जमालपुर जिला मुंगेर (बिहार) हाल मुकाम पटेल कलानी संदलपुर थाना बहादुरपुर जिला पटना (बिहार)

(02) कुमार विद्यानंद पिता विद्या भूषण प्रकाश उम्र 37 वर्ष निवासी पिरोजा थाना एकरसराय जिला नालन्दा बिहार हाल ठिकाना रामकृष्ण नगर थाना रामकृष्ण नगर जिला पटना (बिहार)

(03) मिंकू कुमार उर्फ सोनू पिता उमेश प्रसाद उम्र 24 वर्ष निवासी गुलाबचक थाना हिल्सा जिला नालन्दा (बिहार) हाल पता रामकृष्ण नगर मुकेश सिंह का घर थाना रामकृष्ण नगर जिला पटना (बिहार)

( 04) विकास कुमार पिता अरविन्द प्रसाद उम्र 29 वर्ष निवासी ग्वाल बिगहा पोस्ट मानिकपुर पुलिस थाना करय परशुराय जिला नालन्दा (बिहार) हाल मुकाम रामकृष्ण नगर थाना रामकृष्ण नगर जिला पटना (बिहार)

See also  Encounter Update : सुकमा-बीजापुर में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

( 05) नयन पांडे उर्फ प्रदुमन उर्फ भार्गव पिता विजय पांडे उम्र 25 वर्ष निवासी नोनौरा थाना नूरसराय जिला नालन्दा (बिहार), साहपुर देवनगर कॉलोनी रोड नं. 01 थाना रामकृष्ण नगर जिला पटना (बिहार)

(06) पवन कुमार पिता राम नरेश कुमार महतो उम्र 36 वर्ष निवासी बस्ती वार्ड नं. 3 थाना हरनौद जिला नालंदा हाल मुकाम शाहपुर, देवनगर रोड नं. 01 थाना रामकृष्ण नगर जिला पटना (बिहार)

(07) सतीश कुमार पिता राजू महतो उम्र 20 वर्ष निवासी धरमपुर थाना कसार जिला शेखपुरा बिहार हाल मुकाम साहपुर थाना रामकृष्ण नगर जिला नालन्दा (बिहार)

(08) राहुल कुमार पिता राम बचन पंडित उम्र 20 वर्ष निवासी शकरोड़ा थाना नगरोसा जिला नालन्दा हाल स्थान न्यू जगनपुरा सुभाष नगर रोड नंबर 14 रामकृष्ण नगर थाना रामकृष्ण नगर जिला पटना (बिहार)

(09) अंकित कुमार पिता मुन्ना प्रसाद उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 70 नंदगोला बड़ी संगत दिवेन्दर यादव का मकान थाना मरसलामी जिला पदना

(10) शुभम कुमार महतो पिता नरेश महतो उम्र 29 वर्ष निवासी बस्ती थाना हरनौद जिला नालन्दा (बिहार)

(11) अनिल कुमार शर्मा पिता रामधीन शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी हरगावा पोस्ट हरगावा थाना मानपुर जिला नालन्दा (बिहार)

(12) पिन्टू कुमार पांडे पिता सुनील पांडे 20 वर्ष निवासी नरौरा, थाना नूरसराय जिला नालन्दा (बिहार)

(13) आरती कुमारी पिता शर्मानंद मिस्त्री उम्र 19 साल निवासी जीवनचक थाना शाजहांपुर, पटना (बिहार)

(14) पप्पू कुमार पिता कमल तिवारी उम्र 32 साल निवासी रायपुरा इमली चौंक पोस्ट व थाना फतुहा, जिला पटना (बिहार)