PM Modi will do Mann Ki Baat in a short while, the focus will be on these issues

टीआरपी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। यह उनके रेडियो ब्रॉडकास्ट का 113वां एपिसोड था। पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में विकसित भारत की मजबूत नींव रखी जा रही है। पिछले दिनों हमने पहली बार राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया। देशवासियों ने चंद्रयान-3 की कामयाबी को याद किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने स्पेस सेक्टर में कार्य कर रहे 5 युवा उद्यमियों से चर्चा की।

PM मोदी के मन की बात की बड़ी बातें…

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- 21वीं सदी के भारत में बहुत कुछ ऐसा हो रहा है, जिससे विकसित भारत की नींव मजबूत हो रही है। 23 अगस्त को ही देशवासियों ने पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया। भारत के चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कर इतिहास रचा था।

प्रधानमंत्री ने आईआईटी मद्रास के पूर्व विद्यार्थियों और गैलेक्सी आई स्टार्टअप शुरू करने वालों से बात की और उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। पीएम ने कहा कि आज स्पेस रिफॉर्म्स से देश के युवाओं को फायदा पहुंचा है।

See also  अयोध्या पर फैसले से पहले बोले मोदी: एकता का स्वर देश की बड़ी ताकत

पीएम ने कहा कि मैंने लालकिले से 1 लाख युवाओं को राजनीति में आगे आने के लिए कहा था, जिनका कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं रहा। ऐसे कई युवाओं की प्रतिक्रियाएं मुझे मिली हैं। राजनीति में योगदान देने के इच्छुक युवाओं ने मुझे चिट्ठियां लिखी हैं। देश के युवा राजनीति में आने के लिए तैयार हैं। बस उन्हें सही मार्गदर्शन की तलाश है। वे अपने और देश के भविष्य को बदलने के लिए तैयार हैं। देश में आजादी के आंदोलन के दौरान भी ऐसे कई युवा आगे आए थे, जो कभी राजनीति से नहीं जुड़े थे।

हर घर तिरंगा अभियान को देशभर में शानदार रिस्पांस मिला है। जम्मू-कश्मीर के डल लेक से लेकर साउथ तक इस अभियान ने देश को एक सूत्र में बांध दिया है। तिरंगा अभियान में लोगों ने 5 लाख सेल्फी पोस्ट की।

असम के तिनसुखिया इलाके के गांव में बंदरों के साथ ग्रामीणों के रिश्ते जीवन के मूल्यों को नए आयाम दे रहे हैं। उन्होंने अपनी जीवनशैली में उनकी जरूरतों को शामिल किया है। पशु प्रेम में अरुणाचल प्रदेश के युवा भी पीछे नहीं हैं। यहां थ्रीडी प्रिंटिंग से वन्य जीवों की पेंटिंग बनाई जाती हैं।

See also  assembly elections vote counting: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना कल, कड़ी सुरक्षा के बीच होगी काउंटिंग, ताजा जानकारी के लिए अपडेट रहे हमारे साथ

मध्य प्रदेश के झाबुआ में सफाईकर्मी भाई-बहनों ने कचरे से आर्ट वर्क्स तैयार किए हैं। उन्होंने तार, पाइप और प्लास्टिक से बेहतरीन पॉट और हैंगर बनाए हैं। उनके अमूल्य योगदान से पार्क बहुत सुंदर दिखने लगा है। इसे देखने के लिए आसपास के जिलों से लोग आ रहे हैं। वेस्ट टू बेस्ट के लिए देश में कई स्टार्टअप सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

रक्षाबंधन के दिन दुनियाभर में विश्व संस्कृत दिवस मनाया गया। भारत समेत दुनियाभर में संस्कृत का एक अलग ही प्रभाव है। विदेशों में लोग संस्कृत को बढ़ावा दे रहे हैं। इसदिन कुछ लोगों ने वेदों का पाठ किया। हम सभी लोग संस्कृत को बढ़ाने में योगदान करें।