रायपुर। भाजपा के नेताओं का इंतजार रंग लाया है। बस्तर विकास प्राधिकरण, सरगुजा विकास प्राधिकरण, मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, और पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण में उपाध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी गई हैं।

जारी आदेशों के अनुसार, विधायक गोमती साय को सरगुजा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष पद विधायक लता उसेंडी को सौंपा गया है।

इसके साथ ही, मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के रूप में मरवाही के विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची की नियुक्ति हुई है।

अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष विधायक गुरु खुशवंत साहेब को बनाया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर को सौंपी गई है।

See also  सरगुजा रेंज आईजी ने थाना प्रभारी समेत 5 पुलिस कर्मियों को किया निलंबित