SUSPENDED

रायपुर। सेंट्रल GST के दो अफसरों को निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ के दो व्यापारियों को केंद्रीय जीएसटी में गड़बड़ियों के नाम पर धमकाकर सात लाख रूपये वसूलने के आरोप हैं। यह मामला प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी तक पहुंचा और उनकी अनुशंसा के आधार पर केंद्र ने यह कार्यवाही की है।

सेंट्रल जीएसटी की छत्तीसगढ़ इकाई में पदस्थ सुप्रिंटेंडेंट पल्लव परगनिहा और आशीष पाठक के खिलाफ ये कार्रवाई की गयी है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में सेंट्रल जीएसटी के यह अधिकारी कारोबारियों से जबरिया वसूली कर रहे हैं। इस मामले में शिकायत वित्त मंत्री ओपी चौधरी को भी की गयी थी। ओपी चौधरी ने इस शिकायत को दिल्ली मुख्यालय भेजा और जांच कर कार्यवाही की अनुशंसा की थी। केंद्र ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल जांच शुरू की गई। जिसके बाद जांच में सेंट्रल जीएसटी के छत्तीसगढ़ में पदस्थ सुप्रिंटेंडेंट पल्लव पारगनिहा और आशीष पाठक के खिलाफ शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

See also  NAN Scam- चिंतामणि चंद्राकर उर्फ सीएम साहब ने कोर्ट में दिया शपथ पत्र

प्रदेश के अफसरों पर निगरानी बढ़ाई

इस कार्रवाई के बाद अब सेंट्रल जीएसटी ने छत्तीसगढ़ में पदस्थ अफसरों पर निगरानी बढ़ा दी है। दोनों अफसर लंबे समय से छत्तीसगढ़ में कार्यरत रहे। बताया जा रहा है कि पहले भी ऐसी शिकायतें मिलती रही हैं, लेकिन मुख्यालय स्तर पर इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। आखिरकार प्रदेश के वित्त मंत्री को खुद पहल करनी पड़ी और जांच के बाद यह कठोर कार्रवाई की गई।