Chhattisgarh Weather Update : हवा की दिशा बदली तो चुभने लगी धूप और बढ़ेगा तापमान

रायपुर। Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का दौर जारी है, और इसके साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर और जगदलपुर में दिन का तापमान 34 डिग्री से ऊपर चला गया है, जिससे गर्मी और उमस बढ़ गई है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है, लेकिन ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

गुरुवार को रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम था।

मौसम विभाग के अनुसार, 20 अक्टूबर तक मानसून प्रदेश से पूरी तरह से विदा हो जाएगा। इसके बाद हवा की दिशा बदलेगी और उत्तर-पूर्वी हवाओं के साथ अक्टूबर के अंत में तापमान में गिरावट आएगी, जिससे रात में ठंड बढ़ने की संभावना है।

रायगढ़ में हुई सबसे ज्यादा बारिश

गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक बारिश रायगढ़ में दर्ज की गई, जहां 1 सेमी बारिश हुई। बारसूर, वाड्रफनगर और चलगली में भी हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। मानसून की विदाई के साथ ही बारिश की गतिविधियों में कमी आ रही है।

See also  Chhattisgarh Weather Update: आज छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर-बिलासपुर समेत कई जिलों में बरसेंगे बदल

रायपुर का मौसम

रायपुर में आज धूप और छांव वाला मौसम बना रहेगा। अधिकतम तापमान 36℃ और न्यूनतम तापमान 26℃ के आसपास रहने की उम्मीद है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है, लेकिन दिन का तापमान गर्म और उमस भरा रहेगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।