रायपुर। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर छत्तीसगढ़ में भी दिखने लगा है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में जारी बर्फबारी से प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में ठंड बढ़ गई है। उत्तरी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर उत्तरी हवाओं की रफ्तार बढ़ी, तो दिसंबर के पहले सप्ताह से प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है, जो पूरे महीने जारी रह सकता है। जो पूरे महीने बना रहेगा।

दिन-रात के तापमान में बड़ा अंतर

मौसम का बड़ा बदलाव दुर्ग में दिन का पारा 30.4 डिग्री सामान्य से अधिक और रात का पारा 11.4 डिग्री समान्य से 5.8 डिग्री तक गिर गया है।

आने वाले दिनों का हाल…

बुधवार को रायपुर में आसमान साफ रहने की सांभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री और 14 डिग्री के आसपास रहने की सांभावना है। आगामी दो दिनों में छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

See also  Chhattisgarh Weather Alert: अगले 48 घंटे संभलकर! रायपुर समेत कई जिलों में गिर सकती है बिजली, आंधी का भी अलर्ट

नमी के साथ ठंडी हवाओं का असर

उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है, साथ ही वातावरण के मध्य स्तर में नमी आ रही है। सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में 29 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में गिरावट लगातार जारी रह सकता है।

मध्य क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के साथ हल्की वृद्धि का ट्रेंड रहने की संभावना है। बस्तर संभाग और उससे लगे जिले में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।