नेशनल डेस्क। विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर हेमंत सोरेन के पिता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन भी मौजूद रहे।

बता दें मुख्यमंत्री पद का शपथ लेते ही हेमंत सोरेन के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं। हेमंत सोरेन राज्य के 24 वर्षों के इतिहास में 4 बार CM पद की शपथ लेने वाले पहले राजनेता बन गए हैं। इसके पहले उनके पिता शिबू सोरेन और भारतीय जनता पार्टी के अर्जुन मुंडा तीन-तीन बार सीएम की कुर्सी पर बैठ चुके हैं।

See also  ईडी के समक्ष हाजिर नहीं हुए हेमंत सोरेन, कहा- अगर मैं अपराधी हूं तो मुझे गिरफ्तार करो