Mahakumbh 2025: आस्था के महाकुंभ के कारण प्रयागराज की यात्रा विदेश यात्रा से भी महंगी हो गई है। रायपुर से प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट के किराए ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौनी अमावस्या के शाही स्नान के बाद, आगामी शाही स्नान बसंत पंचमी (2 फरवरी) और महाशिवरात्रि (26 फरवरी) को होने वाला है। इन महत्वपूर्ण तिथियों के पहले प्रयागराज जाने और लौटने का किराया ₹40,000 के पार पहुंच गया है।

प्रयागराज जाना विदेश से भी महंगा

रायपुर से बैंकॉक की फ्लाइट का किराया मात्र ₹13,000 (वापसी मिलाकर ₹26,000) है, जो प्रयागराज के किराए से काफी कम है। नेपाल, मलेशिया और दुबई की यात्रा भी सस्ती है।

1 फरवरी को यात्रा खर्च (रायपुर से)

प्रयागराज: ₹20,411

थाईलैंड:

  • बैंकॉक: ₹13,084
  • फुकेट: ₹12,113
  • कराबी: ₹12,533

मलेशिया:

  • कुआलालंपुर: ₹18,904
  • लैंगकावी: ₹12,663
  • पेनांग: ₹21,000
  • नेपाल: ₹10,610
  • दुबई: ₹14,995

होटलों के दाम भी ऊंचे

प्रयागराज के दूरस्थ इलाकों में होटल का किराया ₹10,000 प्रतिदिन से अधिक हो चुका है, जबकि कुंभ क्षेत्र में होटल का न्यूनतम किराया ₹66,000 तक पहुंच गया है। यात्रा और ठहरने की भारी लागत के चलते श्रद्धालु मुश्किल में हैं। ट्रैवल एजेंसियों का कहना है कि सरकार को फ्लाइट किराए की अधिकतम सीमा तय करनी चाहिए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

See also  धमतरी जिला पंचायत सदस्य पर जानलेवा हमला कर चैन-मोबाइल लूटने वाला 8 वां आरोपी भी हिरासत में, 7 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।