टीआरपी डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने के संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) के 9 में से 6 सांसद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। इसे ‘ऑपरेशन टाइगर’ का नाम दिया जा रहा है, जिसके तहत ठाकरे गुट में टूट की संभावना जताई जा रही है।

शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के का बड़ा दावा

शिंदे गुट के सांसद नरेश म्हास्के ने दावा किया कि उद्धव गुट पूरी तरह खत्म होने की कगार पर है। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में UBT के विधायक, पूर्व विधायक, पार्षद और पदाधिकारी लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। अब संजय राउत, आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे के अलावा कोई उनके साथ नहीं रहेगा।”

उद्धव गुट के नेताओं की भविष्य की चिंता?

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, उद्धव गुट के कई नेता अपनी राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित हैं और अगले पांच साल तक स्थिर और मजबूत गठबंधन सरकार के साथ रहना चाहते हैं। एमवीए (महा विकास अघाड़ी) की हाल ही में हुई करारी हार के बाद यह अटकलें और तेज हो गई हैं कि कई नेता शिंदे गुट का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, उद्धव ठाकरे गुट की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

See also  भारत में सौर ऊर्जा में 30 फीसदी की बढ़ोतरी, प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में अनूठी पहल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।