बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी बिलासपुर दौरे को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलेक्टर अवनीश कुमार शरण और एसपी रजनेश सिंह ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई।

अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा फैसला लिया है। जिले में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी अधिकारी अवकाश पर नहीं रहेगा, ताकि तैयारियों में कोई कमी न रह जाए।

बता दें कि पीएम मोदी 30 मार्च को बिलासपुर के बिल्हा के मोहभट्ठा क्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

See also  छत्तीसगढ़ में संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख के पार, इस जिले में फिर से बढ़ने लगे केस

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।